Build Betul
About Betul
Search
Request Listing
General Tips Construction
Constrution Planning
Building Material
Material Calculator
Permission & Legal Requirements
Contact us
 
   
 
   
 
   
 
   
   

Material Testing

   
 

घर हमेषा तब मजबूत बनते है, जब इनमें बेहतरीन सामाग्री का इस्तेमाल किया गया हो, यहॉ हम उन माल-सामाग्री की सूची दे रहें है, जो मजबूत घर निर्माण में आपके काम आयेंगी ।

सीमेंट : निर्माण में लगने वाली सामाग्रीयों में सबसे महत्वपूर्ण है सीमेंट क्योंकि जितनी बढ़िया सीमेंट होगी, उतना ही मजबूत होगा आपका घर । घर निर्माण में हमेषा ताजा सीमेंट के ही इस्तेमाल पर जोर दें क्योकि सीमेंट जितनी ताजा होगी इसमें मजबूती भी उतनी ही ज्यादा होगी । साथ ही सीमेंट का ग्रेड जांचना न भूले, क्योकि ग्रेड जितना ज्यादा होगा सीमेंट उतनी ही शक्तिषाली होगी । बैग पर देखकर सीमेंट के ग्रेड और इसके निर्माण की तारीख के बारे में आसानी से जाना जा सकता है ।

रेत (बालू) : यह कॉक्रीट और प्लास्तर बनाने के काम आती है । रेत अक्सर आस पास की नदियों से लाई जाती है इसलिए अक्सर इसमे कीचड़ और गंदगी के मिले होने की संभावना होती है, एसे में जरूरी है कि इसे धोकर साफ कर लिया जाये क्योंकि ये अषुद्धियॉ कॉक्रीट को कमजार बनाती है और आपके मकान मे दरारें डाल देती है । कुछ आसान तरीके है जिनसे आप रेती में गंदगी और अषुद्धियों की जॉच कर सकते है, एक तो ये कि बस थोड़ी सी रेती अपनी हथेलियों के बीच लेकर रगड़िये, गंदगी या मिट्टी होगी तो अपने आप आपकी हथेलियों मे चिपक जायेगी । दूसरा तरीका ये है कि एक गिलास लीजिये और इसे रेती से आधा भर दीजिये, फिर इसे तीन चौथाई पानी से भरकर किसी चीज से हिलाइये, रेती गंदी होगी तो पानी मटमैला-गंदा हो जायेगा, फिर जब गिलास के तल में गंदगी और रेती की परत अलग-अलग बैठ जाये, जो इसे ध्यान से देखिये अगर गंदगी की परत रेती की परत से ५ प्रतिषत से ज्यादा मोटी हो तो फिर रेती को धोकर साफ करना जरूरी समझिये ।

रेती को कैसे धोयें : अगर आप रेती के ढेर पर पानी गिरायेंगे तो गंदगी अपने आप नीचे बैठ जायेगी, इस ढेर के निचले हिस्से से लेकर अगर आप रेती का इस्तेमाल करते है तो इसे अच्छी तरह साफ कर लेना जरूरी है ।

बजरी : कॉक्रीट को मजबूत बनाने के लिए इसे एक समान मिलाये, और उसके लिए कम से कम दो अलग-अलग साइज की गिट्टी ले, छोटी बजरी (१० उउ) बड़ी बजरी बजरी (२० उउ) से बनी खाली जगह को भरने के काम में आयेगी और छोटी बजरी के बीच की खाली जगह रेती से भरी जायेगी । इस तरह कॉक्रीट अच्छी तरह पकड़ बनायेगा, एक समान मिक्स होगा और कॉक्रीट की खपत भी कम होगी ।

ईंट : ईंटो की क्वालिटी जांचने के कुछ आसान तरीके है ।
१. एक ईंट को दूसरी ईंट या पत्थर से टकरा कर देंखे अगर ये मजबूत होगी तो धातु जैसी खनकदार आवाज निकलेगी ।
२. किसी ईंट को खड़ी हालत में एक मीटर की उॅचाई से गिराये अगर टूट जाये तो समझिये यह इस्तेमाल लायक मजबूत नहीं है ।
३. मजबूत ईंट हमेषा अच्छी तरह पकाई गयी होती है और इसकी जॉच का आसान तरीका है ईंटो पर सफेद धब्बों की जॉच, अगर ईंटो पर सफेद धब्बे हो तो समझ लिजिए यह अच्छी तरह पकाई नहीं गई है और इसलिए ये मजबूत नहीं है ।

सरीया : हम खास तौर पर आपको सलाह देते है कि सिर्फ प्ै रू १७८६ द्वारा प्रमाणित स्टील ही इस्तेमाल करें । इन सरियों को इस्तेमाल करने से पहले कृपया अपने कॉन्ट्रेक्टर को इनके उपर सीमेंट-पानी के घोल की परत चढ़ा लेने को कहे ताकि ये जंग न खाये ।

   
   
 

Powered by: Bit-7 Informatics